प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। महान साहित्यकार, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं ‘वन्दे मातरम्Ó के अमर रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय तथा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं जननायक मंगल पांडे की पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदुस्तान युवा उत्थान समिति द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं में निहित राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जन-जन में स्वाधीनता का संकल्प जगाया। वहीं, मंगल पांडे ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने अदम्य साहस और बलिदान से देशवासियों में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित की।
उन्होंने कहा कि ‘वन्दे मातरम्Ó केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का शाश्वत उद्घोष है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रजनीकांत कुमारी, रिद्धि हर्ष कुमार, पवन श्रीवास्तव, सुशील पांडे, ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अमरीश कांत, अनूप कुमार, तनु मिश्रा, अदिति विश्वकर्मा, काजल वर्मा, श्रीमती शिखा सिंह, अनुपम श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

