प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रयागराज महानगर के मंडल अध्यक्षों महानगर पदाधिकारियों की आहुत बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता 2027 को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 16 व 17 अप्रैल को सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों व बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए मंडलों में प्रवासियों की टीम बनाई गई है जो मंडल अध्यक्ष के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कार्य पर सीधे प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व की नजर है इसलिए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरते। बूथ स्तर पर सटीक रणनीति तैयार करने में लग जाएं। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब हमारे लिए आस्था का केंद्र हैं। 14 अप्रैल को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर यानी 13 अप्रैल को सभी मंडलों में बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई व दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, अनिल केसरवानी, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, डॉ शैलेश कुमार पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, कंचनलता कुशवाहा, वंदना शर्मा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, जिला जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, सोशल मीडिया प्रभारी सुजीत कुशवाहा, रवींद्र गांधी, अजय राय,आनंद दुबे, राम जी शुक्ला, सहित सभी 15 मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

