प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। प्रयागराज जंक्शन पर तेज रफ्तार ट्रेन में चढऩे के चक्कर में एक यात्री की जान जाते जाते बची। चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरकर फंस गया। इसी दौरान आरपीएफ जवान ने दौड़कर यात्री को खींच लिया। अफरातफरी के बीच यात्री को खींचकर सुरक्षित प्लेटफार्म पर ले आया जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद यात्री प्लेटफार्म पर ही बेहोश गया। जवानों ने सीपीआर देकर उसे बचाया। जान बचाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन नंबर 14117 कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से गुजरी। ट्रेन ने स्पीड पकड़ी तक एक युवक उसने चढऩे की कोशिश में गिर गया। यात्री संतुलन बिगडऩे के चलते प्लेटफार्म और ट्रेन के गैप में गिरा।
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह यह देखते ही दौड़ लगाते हुए पहुंचे और यात्री को बाहर खींच लिया। जवान की इस कोशिश से 41 वर्षीय समर प्रताप की जान बच गई। यात्री समर प्रताप हादसे के बाद बेहोश हो गए जिन्हें मौके पर सीपीआर दिया गया।
प्लेटफार्म पर मौजूद मेडिकल टीम की सहायता से प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया। यात्री की जान बचाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना दोपहर 3:50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर घटी जिससे देख सब सन्न रह गए। कानपुर के रहने वाले समीर कालिंदी एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे थे। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल के साहस और कर्तव्य परायणता की लोग सराहना कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

