सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तीन दिन बाद आज खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मृतका देबलिना बनर्जी पेशे से स्कूल शिक्षिका थीं, जबकि आरोपित पति बैंक कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित पति अरिद्र बनर्जी ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी देबलिना बनर्जी की हत्या कर दी है और शव घर के अंदर पड़ा हुआ है। इसके बाद वह अपने 11 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।
सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक चार मंजिली इमारत के फ्लैट से महिला का शव बरामद किया, जो कंबल में लिपटा हुआ था। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या रविवार दोपहर के बाद की गई। गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना है, हालांकि असली कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। डीसीपी काजी शमसुद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपित की तलाश जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

