जौनपुर,08 अपै्रल (आरएनएस)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताते है कि पराहित गांव निवासी अरविंद का 12 वर्षीय पुत्र मोनू उर्फ सत्यम और लालबहादुर का 9 वर्षीय पुत्र उमंग बिना बताए गांव के पास स्थित तालाब में नहाने चले गए। उस समय परिवार के सदस्य खेतों में गेंहू की कटाई के काम में व्यस्त थे। परिजन शाम को जब खेतों से लौटे तो दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी खोजबीन के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब के पास जुट गई। ग्रामीणों ने ही दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले। मौके पर पहुंचीं बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मोनू उर्फ सत्यम के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र था। वहीं उमंग के पिता मुंबई में काम करते हैं। उमंग दो भाइयों में बड़ा था और किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ता था। सूचना पर देर रात पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

