‘धुरंधर 2Ó ने भारतीय बॉक्स ऑफिस को लूट लिया है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ज़बरदस्त कमाई कर रही है. यहां तक कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी ये थमने का नाम नहीं ले रही है और हर दिन भर-भरकर नोट कमा रही है. हालांकि अब रिलीज के तीसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है लेकिन इसके कलेक्शन के नंबर्स 10 करोड़ से ऊपर ही बने हुए हैं.वहीं अब, तीसरे मंगलवार को एक बार फिर इस फिल्म की कमाई में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. चलिए यहां जान लेते हैं इसने 20वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है?
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के लिए तीसरा सोमवार ज्यादा धमाकेदार नहीं रहा. दरअसल 6 अप्रैल को रिलीज के 19वें दिन इस फिल्म ने रिलीज के बाद से सबसे कम कमाई की और इसके कलेक्शन में 65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. लेकिन इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ाई और शानदार कलेक्शन कर डाला इतना ही नहीं इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
‘धुरंधर 2Ó की अब तक की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2Ó ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए और दूसरे वीक में इसने 263.65 करोड़ जोड़े. इसके बाद 16वें दिन ‘धुरंधर 2Ó का कलेक्शन 21.55 करोड़, 17वें दिन की कमाई 25.65 करोड़, 18वें दिन का कारोबार 28.75 करोड़ और 19वें दिन की कमाई 10 करोड़ रही.
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2Ó ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 10.10 करोड़ का कारोबार किया है.
इसी के साथ इसका भारत में 20 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 1033.37 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर 2Ó की कमाई में तीसरे वीक बेशक मंदी देखी जा रही है लेकिन रिलीज के 20वें दिन इसने एक तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है. दरअसल ‘धुरंधर 2Ó ने बाहुबली 2 के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ (सैकनिल्क के आंकड़े) को आखिरकार मात दे दी है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2Ó अब देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. वहीं पहले नंबर पर पुष्पा 2 (1234.10 करोड़) काबिज है. देखने वाली बात होगी कि क्या ‘धुरंधर 2Ó अब पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे पाती है या नहीं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

