यामी गौतम और विक्रांत मैसी की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी (2020) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। निर्देशक प्रशांत झा अब इसका सीक्वल गिन्नी वेड्स सनी 2 लेकर आ रहे हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है। अविनाश तिवारी इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ 12वीं फेल वालीं अभिनेत्री मेधा शंकर नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण निर्माण विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने मिलकर किया है।
जी स्टूडियो ने गिन्नी वेड्स सनी 2 का पोस्टर जारी करते हुए ट्रेलर रिलीज की तारीख बताई है। उन्होंने लिखा, मंडप सेट है, बारात तैयार है। अब प्यार और परिवार के साथ बस एक बवाल ट्रेलर का इंतजार है। पोस्ट के मुताबिक, गिन्नी वेड्स सनी 2 का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला और रोहित चौधरी जैसे कलाकार भी फिल्म में शामिल हैं। यह 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

