० ईओडब्ल्यू और एसीबी ने कल किया था चालान प्रस्तुत
रायपुर, 09 अप्रैल (आरएनएस)। शराब घोटाला कांड में पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव सौम्या चौरसिया तांत्रिक केके श्रीवास्तव को आज कोर्ट में जमानत मिल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू और एसीबी ने कल सौम्या चौरसिया केके श्रीवास्तव एवं देवेंद्र डडसेना के विरुद्ध चालान पेश किया था। इसके पश्चात कोर्ट ने आज उन्हें जमानत दे दी है। सौम्या चौरसिया पर पद का दुरुपयोग करने तांत्रिक केके श्रीवास्तव को शराब सिंडीकेट को संरक्षण देने और देवेंद्र डडसेना को पैसे का लेनदेन करने का आरोप है।
पिछले कई वर्षों से सौम्या चौरसिया विभिन्न घोटाले घपलों में जेल में बंद थी। इन्हें जमानत नहीं मिल पा रही थी। कोर्ट के निर्देशानुसार जब तक उनके विरुद्ध चालान पेश नहीं हो जाता तब तक उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है इसको लेकर कोर्ट ने सशर्त आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया था। आज कोर्ट में सुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव रही सौम्या चौरसिया तांत्रिक केके श्रीवास्तव एवं देवेंद्र डडसेना को जमानत मिल गई है।
आर शर्मा
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

