गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ,09 अपै्रल ,(आरएनएस)। गौरेला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे की है। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक रूक्क 21 त्र 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

