नईदिल्ली, 09 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सबसे रोमांचक मैच में दिल्ली को एक रन से हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली स्टेडियन में खेले गए मैच में गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी.
दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी. शुरू की 4 गेंदों पर ही मिलर ने एक छक्का, एक चौका और एक सिंगल लेकर 11 रन बना लिए थे. जहां से ये लगने लगा था की ये मैच दिल्ली अब नहीं हार सकती, आखिरी दो गेदों पर दो रनों की ही जरूरत थी, लेकिन पांचवी गेंद पर डेविड मिलर का कुलदीप यादव को सिंगल लेने से रोकना टीम पर भारी पड़ गया क्योंकि वो फिर आखिरी गेंद पर वो दो रन नहीं बना सके. प्रसिद्ध कृष्णा की स्लोवर बाउंसर को मिलर ने मिस कर दिया, बाकी का काम विकेट के पीछे से जोस बटलर ने कर दिया. जिससे वो एक रन भी नहीं बना पाए, और दिल्ली 210 रनों के विशाल लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई.
210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदर बल्लेबाजी की. केएल राहुल ने 52 गेंद पर 92 रनों की बड़ी पारी खेली, जबकि पाथुम निसंका ने 24 गेंद में 41 रनों के तेज पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद डेविड मिलर ने 20 गेंद में 40 रन बनाकर टीम को 210 रनों के लक्ष्य के करीब पहुंच दिया, लेकिन एक गलती से वो एक रन से पीछे रह गए.
खास बात ये है कि दो मैच के हीरो रहने वाले समीर रिजवी इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके और राशिद खान की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. दिल्ली को आखिरी 2 ओवर में 35 रनों की जरूरत थी. मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन लुटा दिए. जिससे आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन प्रसिद्ध ने उस ओवर में 11 रन ही दिए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल (70), बटलर (52) और सुंदर (55) ने शानदार बल्लेबाजी की. जिससे टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. टीम के उपकप्तान राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

