लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभा रहा है मीडिया : कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश गणेशभाई पटेल
अहमदाबाद , 09 अप्रैल (आरएनएस)। अहमदाबाद के पालडी स्थित टैगोर हॉल में 7 अप्रैल को ‘गुजरात मीडिया अवॉर्ड्स 2026’ (GMA) का भव्य आयोजन किया गया। मीडिया वेलफेयर ट्रस्ट और सन मीडिया सर्विसेज द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में साहस, सत्य और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को निभाने वाले पत्रकारों को मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश पटेल ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को दिशा देने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस गौरवपूर्ण समारोह में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां, सामाजिक नेता और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। गुजरात मीडिया अवॉर्ड्स का उद्देश्य उन मीडिया कर्मियों के कार्यों को पहचान देना है, जो अपने काम के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में GMDC, सनहार्ट सिरेमिक्स, अंकुर मैटरनिटी होम एंड क्लिनिक, इवॉल्व इंडस्ट्रीज, फिडुलिस, प्रिंस पार्थ फिल्म्स, अयोध्या, हार्ट फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, जियो न्यूज, श्री भगवान सेलेक्शन, पटेल कैटरर्स, मांजा आइसक्रीम, विजन रावल, जेनिश साइन, इमेजबॉक्स फिल्म्स, केन डिजाइन स्टूडियो, पानी वाले और सेतु मीडिया सहित कई संस्थाओं ने साझेदार के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

