बलरामपुर 09 April, (Rns) /- जिले के सनवाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दंपति बाइक से सनवाल स्थित बैंक के किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों पुलिया से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल पति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

