प्त “वैल्यू, विश्वास और विजन” थीम के साथ आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा
मुंबई, 09 अप्रैल (आरएनएस)। देश के बदलते आर्थिक परिदृश्य और पारदर्शिता व जवाबदेही की बढ़ती जरूरत के बीच, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ढ्ढष्टरू्रढ्ढ) शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर, नरीमन पॉइंट में कॉस्ट ऑडिट पर एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने जा रहा है। “विकसित भारत के लिए कॉस्ट ऑडिट: वैल्यू, विश्वास और विजन” थीम पर आधारित यह सेमिनार नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं और पेशेवरों को एक मंच पर लाएगा, जहां भारत की आर्थिक व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में कॉस्ट ऑडिट की भूमिका पर चर्चा होगी। यह सेमिनार ऐसे समय में हो रहा है जब सरकार की नीतियों में बेहतर वित्तीय निगरानी, लागत नियंत्रण और कुशल संसाधन प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में कॉस्ट ऑडिट को न केवल अनुपालन का साधन, बल्कि रणनीतिक निर्णय लेने का एक महत्वपूर्ण उपकरण माना जा रहा है।
इस सेमिनार में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. रामाकांत पांडा, प्रबंध निदेशक, एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर; डॉ. राहुल मिर्चंदानी, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, एरीज एग्रो लिमिटेड; और डॉ. विजय सतबीर सिंह, आईएएस (सेवानिवृत्त), पूर्व मुख्य सचिव, महाराष्ट्र सरकार भी उपस्थित रहेंगे। यह राष्ट्रीय सेमिनार ज्ञान साझा करने, सहयोग बढ़ाने और नए विचारों को आगे लाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जो भारत की सतत, समावेशी और मजबूत आर्थिक वृद्धि की दिशा में कॉस्ट ऑडिट की भूमिका को और मजबूत करेगा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

