सीहोर ,09 अपै्रल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कुछ लोग धार्मिक कार्य के दौरान भारी मात्रा में दूध नदी में बहा रहे हैं। यह वीडियो प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी के तट पर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग दादा जी बाबा के नेतृत्व में टैंकर से दूध नदी में बहा रहे हैं।
ये वीडियो श्री धुनीवाले दादाजी महाराज (दादा जी बाबा) के 21 दिवसीय भव्य आयोजन का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें रोजाना नर्मदा माता का दूध अभिषेक किया जाता है। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना 151 लीटर का अभिषेक होता है, लेकिन 21 दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर 11,000 लीटर का अभिषेक किया गया। इस वीडियो को फिल्माने के लिए ड्रोन से शॉट लिया गया है। इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

