सिरसा 9 अप्रैल (आरएनएस)। उच्च्तर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा नशा के विरुद्ध जागरुकता के उद्देश्य से चौधरी मनीराम झोरड़ महाविद्यालय ऐलनाबाद में जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग , स्लोगन लेखन , वाद विवाद , भाषण का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में
सी.एम.के.नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बढ़चर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एम.ए.फाइनल की छात्रा ममता और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में महाविद्यालय की बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा उर्वशी ने दूसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती अंशु उप्पल ने कहा कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का समग्र विकास होता है इसलिए विद्यार्थियों को निरंतर प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए। महाविद्यालय की ड्रग प्रीवेंशन सेल की संयोजिका डाक्टर मन्जु देवी ने कहा कि नशे से दूर रहना चाहिए। नशा हमारे जीवन को बर्बाद करता है। विद्यार्थी जीवन में संयम के साथ, अनुशासन के साथ शिक्षण ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय की ड्रग प्रीवेंशन सेल के सदस्य डॉ रति तिवारी डॉ सरबन कम्बोज व डॉ रचना भी उपस्थित रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

