जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया बाजार के निकट डंपर से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार रात लगभग ग्यारह बजे की है। पंवारा थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र शिवा राजन सिंह अपनी बाइक से कहीं से वापस लौट रहे थे। उसी समय डंपर से टकराकर गिर पड़े। स्थानीय लोग पास के स्वस्थ केंद्र पर ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

