जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। केराकत तहसील क्षेत्र के सुरहूरपुर गाँव में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। बिजली के तारों से निकली चिंगारी की चपेट में आने से करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल और कुछ बंधा बोझ जलकर राख हो गया। सुरहूरपुर निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में तेज हवा के चलते अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।खेत से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़े। स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पछुआ हवाओं और गर्मी के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

