जौनपुर 9 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लागू की गई जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। योजना के परिणामों की समीक्षा के बाद, प्रदेश के 6 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही, दो क्षेत्राधिकारी यातायात के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। योजना के अंतर्गत प्रदेश के 7 पुलिस कमिश्नरेट और 68 जनपदों के 487 सर्वाधिक दुर्घटना बाहुल्य थानों को शामिल किया गया था। हालिया समीक्षा में सामने आया कि इन चयनित थानों में से 46 थानों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, जबकि 6 थानों में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की गई।जिन 6 थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है, उनमें जौनपुर के सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह, वाराणसी के चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, कन्नौज के छिबरामऊ थाना प्रभारी विष्णुकान्त तिवारी, बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला और अलीगढ़ के जाँ थाना प्रभारी धीरज यादव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जनपद बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक और जौनपुर के क्षेत्राधिकारी यातायात गिरेन्द्र कुमार सिंह के विरुद्ध भी प्रारंभिक जांच के आदेश दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

