सुलतानपुर 9 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में निजी विद्यालयों की मनमानी और अभिभावकों के कथित आर्थिक व मानसिक शोषण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।
प्रदर्शन के दौरान अभिषेक सिंह राणा ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए निजी स्कूलों पर शिक्षा को धंधा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन, एडमिशन फीस, किताब-कॉपी और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से खुलेआम वसूली की जा रही है, जिससे आमजन परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वसूली तंत्र प्रशासन की शह पर चल रहा है। बताया कि बीते दिनों मांग पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरने पर बैठना पड़ा। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने और मामले को शांत कराने में जुटे रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

