सुलतानपुर 9 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित फर्जी पोस्ट ने सियासी माहौल गरमा दिया है। आपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता राकेश वर्मा ने इस मामले में जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, विधान सभा क्षेत्र 191 कादीपुर से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट में पार्टी के एक नेता के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। आरोप है कि इस पोस्ट के जरिए पार्टी की छवि धूमिल करने और आम जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
राकेश वर्मा ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि संबंधित पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और इसका पार्टी या उसके किसी अधिकृत पदाधिकारी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ राजनीतिक वातावरण को दूषित करती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पोस्ट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है और जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

