सुलतानपुर 9 अप्रैल (आरएनएस)। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बरसावां गांव में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सरस्वती शुक्ला एवं राम मनोरथ शुक्ल के निज आवास से निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया।
शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखा और गाजे-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भाग लिया। यात्रा बरसावां गांव से निकलकर लंगड़ी बाजार और बघौना बाजार होते हुए काली माई गोलन भवानी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
इस धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास, राष्ट्रीय वक्ता श्याम सारथी जी महाराज ने की। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा है, जो किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व वातावरण को पवित्र एवं सकारात्मक बनाती है। कार्यक्रम में प्रियंका पांडेय, नीशा शुक्ला, माया पांडे, नीलम पांडे, रामलाल शुक्ल, कुलदीप शुक्ल, दरोगा तिवारी, रमाशंकर मिश्र, सुरेश चंद्र मिश्र, शिवाकांत शुक्ल, उमाकांत, प्रदीप कुमार, आशुतोष, इशांत, दिव्यांश, निशांत, अंश सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में संतोष शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज से प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक कथा व्यास श्याम सारथी जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की।
शराब पीने के बाद हुए विवाद में घायल बुजुर्ग की चौथे दिन मौत, तीन पर मुकदमा दर्ज
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

