हनुमंत कथा स्थल की एवं मंगल कलश यात्रा की सुव्यवस्था हेतु महापौर को दिया गया ज्ञापन
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित होने वाले वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा को लेकर निकलने वाली मंगल कलश यात्रा हेतु समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को ज्ञापन सौंपा।
राजेश केसरवानी ने बताया कि 20 अप्रैल को हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा सुबह 9 बजे से जमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान मु_ीगंज से निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त गण शामिल होंगें। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर गड्ढे हैं उन्हें ठीक किया जाए। यात्रा मार्ग की साफ सफाई चूने का छिड़काव और सैनिटाइजेशन किया जाए। मुख्य चौराहे पर पानी का टैंकर उपलब्ध किया जाए।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 21 22 और 23 अप्रैल को हनुमंत कथा स्थल अरैल घाट माघ मेला क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन के द्वारा साफ सफाई सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। आयोजन की व्यवस्था को देखते महापौर स्वयं हनुमंत कथा स्थल और मंगल कलश यात्रा मार्ग का निरीक्षण करें, जिससे कि संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

