सेक्टर स्तर पर गोष्ठियां, बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। सुप्रसिद्ध विधि वेत्ता, अर्थ शास्त्री, राजनेता, समाज सुधारक, संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी विभिन्न आयोजन कर उन्हें याद करेगी।राष्ट्र के प्रति सेवाओं तथा संविधान निर्माण के समय किये गए संकल्प पर चर्चा करते हुए राष्ट्र को समर्पित संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए वंचित, शोषित, पीडि़त समाज को जागरूक करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा।
सपा के सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा पत्र जारी कर सभी जिला एवं महानगर अध्यक्ष को कहा है कि पार्टी की ओर से सभी विधानसभाओं मे बूथ एवं सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाय। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व मे पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठकों मे कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर ली गई है।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार बाबा साहब की जयंती को संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रूप मे मनाई जाएगी।14 अप्रैल को सुबह 10 बजे हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत 11 बजे से जिला कार्यालय जार्ज टाउन मे स्थापित संविधान मान स्तम्भ पर माल्यार्पण एवं गोष्ठी का आयोजन होगा।इसके साथ ही जिलेकी सभी विधानसभाओं मे सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
जिले की तीनो इकाईयों के पदाधिकारियों की बैठक मे पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, ब्लाक प्रमुख एवं जनप्रतिनिधियों, बड़े नेताओं, पदाधिकारियों सहित सभी फ्रंटल संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।कार्यक्रम को प्रभावी और आम जनमानस को जोडऩे के लिए विधानसभा स्तर पर भी बैठके की जा रही हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

