डायनामिक नेचर ऑफ़ इंडियन फ़ेडरल स्ट्रक्चर विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। आज जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आज डायनामिक नेचर ऑफ़ इंडियन फ़ेडरल स्ट्रक्चर विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के प्रमुख वक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रो मोहम्मद शाहिद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो आशिमा घोष ने वक्ता के स्वागत उद्बोधन से किया। प्रो शाहिद ने छात्रों को भारतीय संघ के संवैधानिक स्वरूप से अवगत कराया। विश्व की अन्य संघों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। भारतीय संघ के बदलते स्वरूप के विषय में विस्तार से चर्चा की। व्याख्यान अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा।
कार्यक्रम में राजनीति विभाग की संयोजक प्रो नीलिमा मिश्रा, प्रो मीनश्री यादव, डॉ कस्तूरी भारद्वाज, डॉ रूपम मिश्रा डॉ फ़ातिमा नूरी एवं महाविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि शिवहरे ने अत्यंत कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ कस्तूरी भारद्वाज ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

