प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज पूजा मिश्रा ने बताया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दृष्टिगत अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर किया जायेगा।
अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बन्धी का नाम देख सकता है।
उक्त के अतिरिक्त जन-सामान्य द्वारा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज की वेबसाइट एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ की वेबसाइट पर भी किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

