बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की वेब सीरीज में मिला नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के खिलाडिय़ों को मौका
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस) प्रकाश झा निर्देशित वेब सीरीज संकल्प में अभिनय कर चुके नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के खिलाडिय़ों ने एक और गोल किया है।
वेब सीरीज संकल्प में बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर एवं संजय कपूर लीड रोल में है जिसका प्रसारण अमेजन एम एक्स प्लेयर पर बीते 11 मार्च को हुआ। इसमें नॉर्दन अकादमी के खिलाडिय़ों ने विश्विद्यालय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी होने का अभिनय किया जिसको एपिसोड नंबर चार में देखा जा सकता है। वेब सीरीज संकल्प के रिलीज़ के बाद अकादमी के खिलाडिय़ों में काफी उत्साह है एवं खेल के प्रति और भी ज्यादा प्रोत्साहित है।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष सहित अकादमी टीम के कप्तान हर्षित ओझा, आदित्य सेन, हिमांशु एवं टीम के खिलाडी इसमें देखे जा सकते है। इंद्रनील घोष एवं बॉलीवुड निदेशक प्रकाश झा की शूटिंग के मध्य खेलों को लेकर बातचीत भी हुई जिसमे प्रकाश झा ने बताया था की खेलो में फुटबॉल उनका पहले प्यार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

