प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में नए प्रधानाचार्य के रूप में सतीश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय को ज्वाला देवी गंगापुरी का प्रधानाचार्य बनाया गया है। उनके स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह को विद्यालय के नये प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया है।
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सतीश कुमार सिंह ने 1997 में कटघर में आयोजित आचार्य चयन परीक्षा द्वारा खमरिया से आचार्य जीवन प्रारम्भ किया। तत्पश्चात बारीनाथ जौनपुर तथा प्रयागराज के सर्वोदयनगर, ज्वालादेवी सिविल लाईन, ज्वालादेवी गंगापुरी में आचार्य के रूप में कार्य करते हुए 2019 में सर्वोदयनगर में प्रधानाचार्य नियुक्त हुए। उसके बाद 2024 में सिरवारा मार्ग सुलतानपुर में उनका स्थानान्तरण हुआ, वहाँ दो वर्ष के कार्यकाल के बाद प्रयागराज के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

