प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को 202 रन से रौंदकर रविकांत स्मृति सी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 315 रन (सचिन मिश्रा 103 नाबाद, अनुज यादव 100 नाबाद, कृष सिंह, मोहम्मद हम्माद व मोहम्मद कैफ एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की टीम 26.4 ओवर में 113 रन (शिवांश केशरवानी 36, मोहम्मद हम्माद 25, देवांश त्रिपाठी 5/10, मोहम्मद अली 4/15) पर सिमट गई। मैच में अरुण कुमार व अनूप कुमार शर्मा अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

