-जागरूकता रैली से गूंजा परिसर
अयोध्या 9 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत् प्रसार शिक्षा विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम Óएक युद्ध नशे के विरुद्धÓ अभियान के तीसरे दिन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकना और युवाओं को इसके घातक परिणामों के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी प्रो. अनूप कुमार ने कहा कि नशा मुक्त समाज की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच, युवाओं और नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान अब एक जन-आंदोलन की तर्ज पर जारी रखना आवश्यक है। जिससे स्वस्थ समाज निर्मित हो सके। जागरूकता रैली से गूंजा परिसर में एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रौढ़ एवं सतत प्रसार शिक्षा विभाग से शुरू होकर प्रशासनिक भवन तक पहुंची और पुन: वापस होकर दीक्षा भवन पर संपन्न हुई। रैली में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, एमएड विभाग, प्रौढ़ एवं सतत प्रसार शिक्षा विभाग, व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग, फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए छात्रों ने पूरे परिसर में भ्रमण किया और नशे के विरुद्ध जागरूकता के नारों का उदघोष करते हुए कहा नशे को छोड़ो, रिश्तों को जोड़ो। जिंदगी चुनिए, नशा नहीं। नशा नाश की जड़ है, भाई; इसने ही है आफत लाई।” “मौत को न दावत दें, नशे की लत को त्याग दें। देश का युवा जब जागेगा, नशा दूर तब भागेगा। खुशहाल परिवार का एक ही सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना। रैली में उपस्थित सभी छात्रों ने ने Óनशा मुक्त जीवनÓ जीने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। डॉ. शशि सिंह ने कहा कि नशा जो करता है वह सेहत और इज्जत दोनों का नुकसान करता है। इसी क्रम में डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि नशा एक बीमारी है जिसे सही मार्गदर्शन और इच्छाशक्ति से हराया जा सकता है। इस युद्ध में एक साथ खड़े हों। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी खोखला कर देता है। हमें न केवल खुद इससे बचना है, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी इस दलदल से बाहर निकालना है। जागरूकता रैली में शिक्षकों में डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, क्षितिज द्विवेदी, डॉ. शिवांश कुमार, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, शालिनी पांडेय, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. सविता पाठक,, डॉ. प्रतीक रंजन त्रिपाठी, विनीता मोटवानी पटेल, विनय कुमार शर्मा, रत्नेश कुमार यादव, कपिल कुमार अमन विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं भाग लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

