चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में जय नारायण क्रिकेट क्लब को 43 रन से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल किए हैं। इस जीत में राजवीर शर्मा की मारक गेंदबाजी ( 5.2 – 0 – 22 – 6 ) रंग लाई। जय नारायण क्लब के आदर्श यादव के शानदार शतक ( 109 रन, 76 गेंद, 15 चौके व चार छक्के ) लागया लेकिन अपनी टीम को जीत ना दिला सके।
गुरुवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ( अभिनव प्रताप 77 नाबाद, वैशल त्रिपाठी 38, आदर्श 37 रन, अयान रेहमान 3/28, अफान हबीब 3/31 ) पर बनाए। जवाब में जय नारायण क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.2 ओवर में 149 रन ( आदर्श यादव 109, विराट 13 रन, राजवीर शर्मा 6/22, अंश जायसवाल 2/26, मिथलेश यादव 1/27 ) पर सिमट गई। मैच में अजय कुमार व रविन्द्र आनंद ने अंपायरिंग और हितेश श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

