रांची 9 अप्रैल (आरएनएस)। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल जी के नेतृत्व में एस्कॉर्ट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू में कन्या भ्रूण संरक्षण प्रोजेक्ट थीम मजबूत बेटियाँ, सुरक्षित भविष्य के अंतर्गत गुड टच – बैड टच पर एक जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यशाला कुशा जालान पीजेडवीपी क्र्कंङ्कक्क, जेसीआई इंडिया जोन -3 द्वारा ली गई। इस कार्यशाला में बालिकाओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया कि— अच्छा स्पर्श हमें सुरक्षित और खुश महसूस कराता है गलत स्पर्श हमें असहज या डरा हुआ महसूस कराता है “मेरा शरीर मेरा है _ साथ ही उन्हें सिखाया गया कि किसी भी असहज स्थिति में जोर से ना कहें , तुरंत वहाँ से _दूर हटें और किसी विश्वासपात्र बड़े (माता-पिता/शिक्षक) को बताएं. इस मौक़े पर बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। शाखा द्वारा जूस का वितरण किया गया। विद्यालय प्रशासन एवं सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार। इस कार्यशाला में शाखा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल जी, शाखा सचिव रेखा राईका जी, कार्यक्रम संयोजिका दीपिका मोतिका एवं सोनल शर्मा पिंकी शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।यह जानकारी शाखा मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

