रांची 10 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के मेन रोड स्थित क्वीनस टच ब्यूटी स्टूडियो एंड अकैडमी का विधिवत उद्घाटन संचालक की मां नाजऱा बीबी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया और नए स्टूडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। इस मौके पर संचालक शेख सिमी ने कहा कि उनके स्टूडियो में ग्राहकों को आधुनिक और उच्च बॉडी पॉलिशिंग, हाइडॉ फेशियल, सभी तरह की लेजर ट्रीटमेंट सभी ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां फेशियल, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्पा, हेयर कटिंग, थ्रेडिंग, पेडीक्योर और मेडिकेयर जैसी सभी सेवाएं अनुभवी और स्पेशलिस्ट टेक्नीशियन द्वारा दी जाएंगी। ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई तरह की ऑफर भी दी जाएगी.उन्होंने आगे कहा कि स्टूडियो का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं किफायती दर पर उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, अकैडमी के माध्यम से युवाओं को ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोग, परिवार के सदस्य और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने स्टूडियो की सफलता की कामना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

