रांची 10 जुलाई (आरएनएस)। कांटा टोली स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में मायरा पॉलीक्लिनिक द्वारा आयोजित नि:शुल्क मेडिकल जांच एवं परामर्श शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में सैकड़ों लोगों ने अनुभवी चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई और नि:शुल्क परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में जनरल सर्जन डॉ. सैयद अल्तमश, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शफ़ीक, डॉ. रुची, डॉ. रेशमा अंजुम तथा फिजिशियन डॉ. ताबां रिज़वी ने विभिन्न बीमारियों से पीडि़त मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श मिलने पर मरीजों ने इस पहल की सराहना की और इसे जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी बताया। शिविर के सफल आयोजन में मौलाना आजाद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहयोग किया। मैरा पॉलीक्लिनिक प्रबंधन ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्थान का उद्देश्य है। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रबंधन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

