रांची 10 जुलाई (आरएनएस)। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के नवनियुक्त सचिव सच्चिदानंद तिग्गा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पौधा भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर जैक सचिव का सम्मान किया। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में लगे वीक्षकों (इनविजिलेटर्स) और परीक्षकों (एग्जामिनर्स) के भत्ते में वृद्धि की मांग प्रमुखता से रखी।प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा संचालन, मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी जैक सचिव के साथ विस्तार से चर्चा की। जैक सचिव सच्चिदानंद तिग्गा ने संघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शिक्षक और छात्रहित से संबंधित आवश्यक सुधारों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा इस दिशा में जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।
मुलाकात के दौरान संघ के प्रमंडलीय सचिव कुर्बान अली, रांची जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भवेश चंद्र महतो, कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार, कुंदन कुमार, अशोक महतो सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

