सारंगढ़-बिलाईगढ़ 10 जुलाई (आरएनएस) राज्य शासन ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा अब जिले की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
सुनील शर्मा मुख्यालय में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब मैदानी जिले की कमान संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
फिलहाल, शासन के आदेश के बाद सुनील शर्मा जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


