रोटरी और सीसीएल के साझा प्रोजेक्ट ‘मानसÓ की सफलता पर आभार समारोह का आयोजन
रांची 10 जुलाई (आरएनएस)। रिनपास रांची में प्रोजेक्ट मानस की सफलता पर रोटरी क्लब रांची ने क्लब परिसर में आभार समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (वित्त) संजय सिंह एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में रोटरी क्लब और सीसीएल के संयुक्त मुहिम “विश्वास एवं सेवा का संगम – सीसीएल एवं रोटरी” के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में दोनों संस्थाओं की साझेदारी और योगदान को जनहित के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि सीसीएल महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर कहा कि समाज को कुछ नया और बेहतर देना सीसीएल की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हम अपने समाज को नया क्या दें, यही सोच हमारी कंपनी के मूल में निहित है। उन्होंने बताया कि सीसीएल की लाल-लाडली योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 20 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की तैयारी कराई जाती है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलगांव में प्रतिवर्ष 12 करोड़ रुपये का सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा नौ गांवों को गोद लेकर उनके समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रांची सदर अस्पताल में 50 बेड का आश्रय गृह बनाया जा रहा है। साथ ही नेशनल लॉ कॉलेज के सहयोग से गांवों में मेडिटेशन शिविर आयोजित कर सामाजिक समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सीसीएल द्वारा 10 डायलिसिस मशीनें भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि रोटरी ने भी सेवा के हर क्षेत्र में स्वयं को सिद्ध किया है। दोनों संस्थाओं की साझेदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। विशिष्ट अतिथि सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त) संजय सिंह ने कहा कि रोटरी की उत्कृष्ट सेवा भावना और कार्यों की विश्वसनीयता के कारण ही सीसीएल ने रोटरी पर भरोसा जताया और विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं में सहयोग किया। इस सफर को आगे भी जारी रखा जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और उम्मीद पहुंचाना है। सीसीएल जैसी संवेदनशील और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाली संस्था के सहयोग से कई जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में दोनों संस्थाओं की साझेदारी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।प्रोजेक्ट मानस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव बागरॉय ने कहा कि सेवा तभी सार्थक होती है, जब उसमें संवेदना, विश्वास और सामूहिक सहभागिता का भाव हो। उन्होंने सीसीएल के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी दोनों संस्थाएं मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी।
पूर्व गवर्नर अजॉय छाबड़ा ने रोटरी फाउंडेशन एवं उसके उद्देश्य पर चर्चा करते हुए इसके सेवा कार्य एवं पोलियो उन्मूलन की चर्चा की।रोटरी इमेज चेयरमैन प्रवीण राजगढिय़ा ने कहा बैंगलोर के निम्हास के बाद रिनपास में प्रोजेक्ट मानस का होना झारखण्ड एवं आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए बड़ी राहत है। मंच संचालन मुकेश तनेजा एवं धन्यवाद ज्ञापन जोगेश गंभीर ने किया। इस अवसर पर संजय कश्यप, क्लब की सचिव शालिनी सिंघानिया, पीडीजी अनिल सिंह, पीडीजी राजीव मोदी, भंडारी लाल, विनोद सरावगी,सुरेश साबु, जी सी सिंह, मनोज तिवारी, शाहिद पॉल, रेखा सिंह, अजय साबु, विनय, अजय वाधावा, डॉ अनंत सिन्हा, रविन्द्र सिंह चड्ढा, अमित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, चरणजीत वासु, संजय वाधवा, विनोद कुमार, रजत बहल, प्रशांत, दीपक श्रीवास्तव, हितेश भगत, अतुल अग्रवाल, पवन जायसवाल,मनोहर लाल, प्रो अनंत कुमार, इमेज चेयरमैन प्रवीण राजगढिय़ा उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

