नईदिल्ली ,11 अपै्रल (आरएनएस)। 5 राज्यों में चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं, लेकिन संसद के गलियारे से बेहद खास तस्वीर सामने आई है। संसद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक आमने-सामने आ गए। इस दौरान राहुल ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच देर तक बातचीत होती रही।
दरअसल, प्रधानमंत्री महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने प्रेरणा स्थल जा रहे थे। इस दौरान वे कार से उतरे तो वहां राहुल भी खड़े हुए थे। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व राज्यसभा उपसभापति हरिवंश सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राहुल से कुछ देर रुककर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के करीब खड़े होकर गंभीरता से बातचीत की।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

