लखनऊ,11 अपै्रल (आरएनएस)। एसकेडी एकेडमी, ई-ब्लॉक राजाजीपुरम के विद्यार्थियों ने योगासन खेल संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छोटे वर्ग में कक्षा 1ए के प्रज्ञान शर्मा ने स्वर्ण, राघव शर्मा और दक्षित श्रीवास्तव ने रजत पदक हासिल किया। कक्षा 2ए के कियान्श श्रीवास्तव को कांस्य पदक मिला। उप कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 3बी के समर्थ गुप्ता ने स्वर्ण, ओजस्व मौर्य ने रजत और कक्षा 5ए की सान्वी श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 8ए की आराधिका श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
एसकेडी शिक्षा समूह के निदेशक श्री मनीष सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। योगासन शरीर को सशक्त बनाने के साथ मानसिक एकाग्रता और भीतरी संतुलन भी देता है।
प्रधानाचार्या श्रीमती शैली श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय पढ़ाई के साथ खेल और योग को समान महत्व देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

