रांची 9 अप्रैल (आरएनएस)। रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नारकोस के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारी एवं स्टाफ तथा सीआईबी रांची की टीम द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह अभियान क्कष्ट/क्रक्कस्न/हटिया के पर्यवेक्षण में प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02, फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा हुआ पाया गया। संदेह होने पर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल पुरकायत, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता स्व. निर्मल पुरकायत, निवासी महराटोली, रेलवे क्वार्टर के पीछे, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची बताया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसके ट्रॉली बैग में प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर ्रस्ष्ट/क्रक्कस्न/रांची मौके पर पहुंचे तथा उनके निर्देशानुसार विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक नीले रंग के ट्रॉली बैग से 01 पैकेट तथा काले रंग के ट्रॉली बैग से 02 पैकेट गांजा बरामद किया गया। कुल 03 पैकेटों की ष्ठष्ठ किट से जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तत्पश्चात सभी पैकेटों का वजन किया गया, जो कुल 16.900 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ?8,45,000/- आंकी गई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि वह 04.04.2026 को धुर्वा निवासी समेथी नामक व्यक्ति के निर्देश पर बस से रांची से अंगुल गया था, जहां दो दिन रुकने के बाद 07.04.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे दो ट्रॉली बैग सौंपे। इसके बाद वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस से सामान्य श्रेणी में यात्रा कर हटिया पहुंचा, जहां क्रक्कस्न द्वारा पकड़ा गया।सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को जब्त गांजा के साथ त्रक्रक्कस्/हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में त्रक्रक्कस्/हटिया द्वारा कांड दिनांक 08.04.2026, धारा 20(ड्ढ)(द्बद्ब)(क्च)/29 हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ: रुस्ढ्ढ रीता कुमारी, कांस्टेबल अमरेश कुमार आरपीएफ टीम रांची: ्रस्ढ्ढ अनिल कुमार, स्टाफ आर. के. सिंह ष्टढ्ढक्च टीम रांची: स्टाफ अरविंद कुमार यादव थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

