कोलकाता 9 अप्रैल (आरएनएस)। बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच सोनारपुर उत्तर की तृणमूल प्रार्थी फिरदौसी बेगम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और बंगाल में फिर से ममता बनर्जी की सरकार के भारी बहुमत से आने का दावा किया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए फिरदौसी बेगम ने कहा कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी भारी बहुमत से सरकार बनाएंगी। फिरदौसी बेगम ने कहा कि, जहां तक मेरा सवाल है तो मैने हमेशा अपने विधानसभा के लोगों को सीएम ममता बनर्जी सरकार द्वारा जारी जन योजनाओं को पेश किया और लोगों को इसका लाभ दिलाया। यही कारण है कि लोग मुझे अपना आशीर्वाद देते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

