गोसाईंगंज-अयोध्या 9 अप्रैल (आरएनएस)। थाना महराजगंज इलाके के अलनाभारी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद हुआ। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई,जिसकी पहचान पार्वती पाल48पत्नी कृष्णकुमार पाल निवासी तारगोहन,थाना महराजगंज के रूप में हुई। मृतका के पति कृष्णकुमार पाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह घर से निकली थी लेकिन काफी देर तक वापस ना लौटने पर उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर किसी महिला की कटने की सूचना मिली। मौके पर पहुचने पर शव उसकी पत्नी का निकला। एसएचओ राजेश सिंह के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पूरे मामले की पड़ताल चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

