-समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : एसएसपी
अयोध्या 9 अप्रैल (आरएनएस)। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के द्वितीय फेज के अंतर्गत पुलिस लाइंस सभागार में गुरूवार को प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। इस दौरान पीसीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित सोनम यादव, अनामिका मिश्रा, स्नेहिल श्रीवास्तव, सुप्रिया यादव, साक्षी पटेल व अंशिका पाठक को सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं और मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

