अमानीगंज-अयोध्या 9 अप्रैल (आरएनएस)। क्षेत्र के घटौली पूरे चिंता दुबे गांव स्थित हनुमान मंदिर पर गुरुवार सुबह विधायक चंद्रभानु पासवान ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ परिसर की साफ-सफाई की। गोष्ठी के उपरांत विधायक ने बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से संबंधित पत्रक बांटे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वच्छता के माध्यम से श्रमदान कर सभी को जागरूक करने का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ते हुए हम सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज का बड़ा तबका लाभान्वित हुआ है। योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी से संबंधित पत्रक बांट रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, समाजसेवी भवानी फेर मिश्र, उमानाथ पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, प्रधान परशुराम रावत, सालिकराम दूबे, देवेंद्र तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, कमलेश पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

