प्रयागराज 9 अप्रैल (आरएनएस)। कैन्ट थाना क्षेत्र के बेली इलाके में कपड़ा प्रेस करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और दुकान जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने कैंट थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम लाल कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह समिया देवी मंदिर के सामने अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी दो युवक बाइक से पहुंचे। एक युवक ने जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और जमकर पीटा। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर दुकान में आग लगाने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीडि़त के मुताबिक, आरोपियों की एक बाइक पर नंबर था, जबकि दूसरी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी।
बाक्स
2 दिन बाद भी नहीं हो सकी दारागंज में मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त==
प्रयागराज? दारागंज थाने थाना क्षेत्र के परेड ग्राउंड में बीती 7 अप्रैल को एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव प्राप्त हुआ था।
प्रभारी निरीक्षक दारागंज के अनुसार उक्त अज्ञात महिला उम्र करीब 35 वर्ष का शव परेड ग्राउंड किला गेट के पास 7 अप्रैल समय 11:00 बजे सुबह मिला। शव पर सलवार कुर्ता और गले में काला धागा बंधा मिला है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

