रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में बिजली बिलों में भारी गड़बडिय़ां सामने आ रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग विशेष शिविर लगाकर बिलों को शीघ्र दुरुस्त करे। साथ ही छोटे बकाया के नाम पर किसानों का उत्पीडऩ बंद किया जाए और उनके बिजली कनेक्शन न काटे जाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

