रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने देहरादून में हुई बैठक से लौटने के बाद बताया कि उनकी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लडऩे की तैयारी में जुटी है और संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी प्रदेश की दस सीटों पर चुनाव लडऩा चाहती है और चुनाव से पूर्व किसी दल के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बताया कि उन्होंने यूकेडी के वरिष्ठ नेताओं काशी सिंह ऐरी और ललित बिष्ट से मुलाकात की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

