रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने गुरुवार को सड़क किनारे रेहड़ी-ठेली लगाकर अतिक्रमण पर 52 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। पुलिस के अनुसार ब्लॉक मुख्य गेट से लेकर बाजार क्षेत्र तक बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सड़क के किनारे रेहड़ी-ठेली लगाई जा रही थी, जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। लगातार जाम लगने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और संबंधित संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

