रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। जनगणना के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत गुरुवार को राजा महेंद्र प्रताप पीजी कॉलेज में हुई। प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से 11 अप्रैल तक चलेगा। शिविर के पहले दिन मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करने के बारे में जानकारी दी गई। जनगणना अधिकारी नारसन, नायब तहसीलदार युसूफ अली ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की बारीकियों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। मास्टर ट्रेनर नंदराम नौटियाल व सौरभ कुमार ने बताया कि जनगणना के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनगणना 2027 में मकान सूचीकरण के समय प्रगणकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित 33 प्रश्न सभी व्यक्तियों से पूछने तथा डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन के लिए अधिकृत किया गया है।\
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

