रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। बदलते मौसम का असर गन्ने की फसल पर भी पड़ रहा है, जिससे चोटी बेधक, तना बेधक, थ्रिप्स कीट और पोक्का बोइंग रोग का खतरा मंडरा रहा है। समय पर उपचार न करने पर उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। गन्ना विभाग के अनुसार जनपद में करीब 63 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती हो रही है, जो इन रोगों से प्रभावित हो सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

