रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। ड्यूटी से घर वापस लौट रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा कलां गांव निवासी बंटी हरिद्वार सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। रोजमर्रा की तरह वह बुधवार की देर रात वह अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह ऐथल बुजुर्ग गांव के निकट पहुंचा तो लक्सर की ओर से जा रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

